स्वास्थ्य और सौंदर्य से जुड़े भ्रम और तथ्य (भाग -2)

स्वास्थ्य और सौंदर्य से जुड़े आम भ्रम (भाग -2) /Health & beauty Myths & Facts part-2

  • Myth (भ्रम) – मध्य रात्रि से 1 घंटा पहले सोना, मध्य रात्रि के 2 घंटे बाद सोने के बराबर है।
  • Fact (वास्तविकता) – गलत : आप किस प्रकार सोती हैं, यह ज्यादा महत्वपूर्ण है न कि आप कब और कितनी देर तक सोते हैं। अगर आप गहरी नींद सोते हैं तो 4 घंटे की नींद से ही आप तरोताजा महसूस करेंगे, जबकि करवटें बदल-बदलकर 8 घंटे सोने के बाद भी आप थकान महसूस करेंगे इसलिए करवटें बदल-बदलकर 8-10 घंटे सोने के बजाय 4 घंटे गहरी नींद सोना पर्याप्त है। गहरी नींद पाने के लिए आजमाए ये 26 टिप्स
  • Myth (भ्रम) – (Carrot ) गाजर खाने से नेत्र ज्योति बढ़ती है।
  • Fact (वास्तविकता) – सही : गाजर में बीटाकेरॉटिन पाया जाता है, जो विटामिन ‘ए’ का ही एक प्रकार है। अच्छी नेत्र ज्योति इसी विटामिन की पूर्ति पर निर्भर है, क्योंकि इससे आंखों में विजुअल पर्पल’ नाम का पिगमेंट बनता है, जो आंखों को बदलती रोशनी का आदी बनाने में मदद करता है। कई मामलों में इस पिगमेंट की कमी के कारण रतौंधी हो जाती है। देखें हमारा ये पोस्ट – आँखों की आम समस्याए और उनका समाधान
  • Myth (भ्रम) – बालों की नियमित कंडीशनिंग से दो-मुंहे बाल ठीक हो जाते हैं।
  • Fact (वास्तविकता) – सही : कंडीशनिंग से बालों को पोषण मिलता है और दो-मुंहे बाल भी कुछ हद तक सुलझ जाते हैं, पर वे ठीक नहीं हो सकते। इस समस्या को सुलझाने का एकमात्र तरीका यह है कि खराब बालों को काट दिया जाए। बाल हर 4-6 हफ्तों बाद थोड़े से ट्रिम करा लेने चाहिए, जिससे वे व्यवस्थित रहें।
health-beauty-myths-facts-part-2-hindi-health-planet
health-beauty-myths-facts-part-2-hindi-health-planet
  • Myth (भ्रम) – अधिक देर खड़े रहने से नसों में सूजन आ जाती है।
  • Fact (वास्तविकता) – गलत : हालांकि यह समस्या अधिकतर आनुवंशिक होती है, फिर भी लंबी अवधि तक खड़े रहने पर भी यह बीमारी होती है। जब आप खड़े होते हैं तो रक्त प्रवाह को ऊपर चढ़ने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। पैरों की नसों के वाल्व इस रक्त को वापस आने से रोकते हैं। इस प्रकार कुछ समय बाद पैर सूज जाते हैं। सूजी हुई शिराओं से बचने के लिए अपने वजन पर नजर रखें, नियमित योग और आसन करें और बीच-बीच में आराम करती रहें। तंग कपड़ों व जूतों से भी रक्त-संचार में बाधा आती है। देखें – योगासन करते समय जरूरी हैं ये 25 सावधानियां |
  • Myth (भ्रम) – त्वचा (Skin ) के लिए टैनिंग स्वास्थ्यकर है।
  • Fact (वास्तविकता) – गलत : किसी भी किस्म की टैनिंग स्वास्थ्यकर नहीं है।
  • Myth (भ्रम) – तैलीय त्वचा (Oily Skin) वाले लोगों को मॉइस्चराइजर की जरूरत नहीं पड़ती।
  • Fact (वास्तविकता) – गलत : कुछ किस्म की तैलीय त्वचाओं को भी मॉइस्चराइजर की जरूरत पड़ती है। पानी और तेल के बीच भ्रम की स्थिति नहीं होनी चाहिए।
  • Myth (भ्रम) – विटामिन ‘ई’ से दाग-धब्बे दूर होते हैं।
  • Fact (वास्तविकता) गलत : इस तरह के प्रभाव का कोई वैज्ञानिक अध्ययन या उदाहरण नहीं है।
  • Myth (भ्रम) – ज्यादा पानी पीने से त्वचा पर अच्छा असर होता है।
  • Fact (वास्तविकता) – सही : इसका असर त्वचा की नमी पर होता है जो नष्ट होने से बच जाती है।
  • Myth (भ्रम) – भारतीय महिलाएं गोरी त्वचा वाले देशों की महिलाओं की तुलना में बेहतर स्थिति में हैं।
  • Fact (वास्तविकता) – सही : भारतीय महिलाओं की सांवली त्वचा उनके लिए बहुत बड़ी राहत है। उस पर उम्र का असर धीमा होता है। इसकी एक और वजह है उनका सोया से भरपूर भोजन करना।
  • Myth (भ्रम) – मासिक-धर्म के दौरान सिर धोना या नहाना नहीं चाहिए।
  • Fact (वास्तविकता) – गलत : स्त्रियों की स्वास्थ्य संबंधी धारणाओं में यह सबसे गलत धारणा है जो मासिक धर्म से संबंधित है। बेफ़िक रहिए, मासिक धर्म के दौरान सिर धोने या नहाने से आपको कोई नुकसान नहीं हो सकता। अगर आप टैंपून प्रयोग करती हैं तो आप तैराकी भी कर सकती हैं।

अन्य संबंधित लेख 

 

New-Feed

2 thoughts on “स्वास्थ्य और सौंदर्य से जुड़े भ्रम और तथ्य (भाग -2)”

Leave a Comment