त्वचा के लिए ग्लूटाथिओन के कैप्सूल, क्रीम, साबुन के लाभ Glutathione For Skin

ग्लूटाथिओन के कैप्सूल के फायदे

glutathione ke fayde nuksan capsule cream soap injection त्वचा के लिए ग्लूटाथिओन के कैप्सूल, क्रीम, साबुन के लाभ Glutathione For Skin Lightening

आजकल गोरे रंग के लिए और एंटी एजिंग के लिए कई डॉक्टर और ब्यूटीशियंस ग्लूटाथिओन के कैप्सूल या अन्य प्रोडक्ट इस्तमाल करने को एडवाइस कर रहे हैं। ग्लूटाथिओन क्या है ? ग्लूटाथिओन एक ऐसा पदार्थ है जो हमारे शरीर के अंदर ही हमारे लीवर के द्वारा बनाया जाता है। यह हमारे शरीर के लिए बहुत सारे काम करता है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट है। यह हमारे इम्यून सिस्टम को ताकतवर बनाता है। यह हमारे शरीर में सूजन को कम करता है त्वचा में रंगत बढाता है। हमारे शरीर में पैदा होने वाले जहरीले पदार्थों को कंट्रोल करता है और यह फ्री रेडिकल्स को यानि ऐसे पदार्थ जो हमारे शरीर के स्वस्थ सेल्स को नष्ट करते हैं और उन्हें जल्दी बूढ़ा करते हैं, उन्हें भी खत्म करता है | हमारे शरीर में ग्लूटाथिओन की कमी से कई बीमारीयां जैसे कमजोरी, अस्थमा, कैंसर और दिल की बीमारियाँ हो सकती है, लेकिन यदि ग्लूटाथिओन की मात्रा हमारे शरीर में सही मात्रा में है तो हमारी इम्यूनिटी बढ़ जाती है। हमें बीमारियां जल्दी नहीं पकडती हैं और हम जल्दी बूढ़े होने से बच सकते हैं। यानी ग्लूटाथिओन एक एंटी एजिंग एजेंट का काम करता है।

इसके साथ यह भी देखा गया है कि ग्लूटाथिओन हमारी त्वचा के रंग को भी हल्का करता है उसे गोरा बनाता है। ग्लूटाथिओन के अंदर जो अमीनो एसिड्स होते हैं, वह हमारे शरीर में मेलेनिन जाने रंग बनाने की प्रतिक्रिया को कम करते हैं और इनके रंग बनाने वाली कोशिकाओं को प्राक्रतिक रूप से हल्का रंग यानि गोरा रंग बनाने में मदद करते हैं। इसलिए ग्लूटाथिओन के कैप्सूल या अन्य किसी भी प्रोडक्ट का रेगुलर सेवन करने से धीरे-धीरे त्वचा का रंग गोरा होने लगता है |

ग्लूटाथिओन को कैसे सेवन करें

अब बात करते हैं कि स्किन का कलर हल्का करने के लिए ग्लूटाथिओन का इस्तेमाल कैसे किया जाए ? ग्लूटाथिओन को हम क्रीम के रूप में लगा सकते हैं। ग्लूटाथिओन के कैप्सूल भी आते है या आप इसे गोली के रूप में भी खा सकते हैं और इसका सीधे खून की नाली के अंदर इंजेक्शन भी लगवा सकते हैं, लेकिन इंजेक्शन एक क्वालिफाइड डॉक्टर के द्वारा ही लगवाना चाहिए। जब हम ग्लूटाथिओन का प्रयोग करना शुरू करते हैं। तब हमारी त्वचा का रंग हल्का होने में 3 महीने से 1 साल तक का समय लग सकता है। जिन लोगों का रंग पहले से ही हल्का होता है, उन्हें 3 महीने में फायदा दिखने लगता है। लेकिन जिन लोगों का रंग ज्यादा सांवला है, उन्हें फायदा दिखने में 6 से 12 महीने तक लग सकते हैं।

एक बात और ध्यान में रखना चाहिए कि ग्लूटाथिओन के कैप्सूल या गोली को हमेशा खाली पेट लेना चाहिए और इसके साथ ही यदि आप विटामिन c की एक गोली भी लेंगे तो ज्यादा फायदा होता है। लेकिन हमारी एक सलाह है कि ग्लूटाथिओन को खाने के पहले आप डॉक्टर की सलाह जरुर लें ।

ग्लूटाथिओन को क्रीम लोशन या साबुन के रूप में लगाना अच्छा होता है। क्योंकि इस तरह से सीधे स्किन के अंदर जाकर वह हमारी स्किन का रंग हल्का करने का काम शुरू कर देता है। ग्लूटाथिओन साबुन और लोशन आपको ग्लूटाथिओन साबुन के नाम से या ग्लूटाथिओन मैक्स साबुन और क्रीम के नाम से इंटरनेट पर या केमिस्ट शॉप पर मिल सकते हैं। यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि आप ग्लूटाथिओन क्रीम और साबुन अच्छी कंपनी के ही लें क्योंकि आजकल पैसे बनाने के लिए कई कंपनी ग्लूटाथिओन के नाम से नकली क्रीम और साबुन बेच रहे हैं। इन नकली ग्लूटाथिओन में कई ब्लीचिंग केमिकल्स होते हैं जो आपकी स्किन को खराब कर सकते हैं।

कई लोग ग्लूटाथिओन को गोली के रूप में लेते हैं। उसमें एक प्रॉब्लम है। वह यह है कि गोली हमारे खून तक पहुंचने के पहले ही पेट में ही नष्ट हो जाती है इसलिए अच्छा है कि ग्लूटाथिओन को चिकनाई के रूप में खाया जाए जिसको हम लाइसोसोम कहते हैं। ऐसे लेने से यह अच्छी तरह पेट से खून के अंदर तक पहुंच जाता है। इस तरह ग्रुप ग्लूटाथिओन को रोजाना 500 मिली ग्राम दिन में दो बार लेना अच्छा रहता है।

ग्लूटाथिओन का इंजेक्शन

ज्यादातर लोग ग्लूटाथिओन के कैप्सूल प्रयोग में लाते है लेकिन जो लोग ग्लूटाथिओन के इंजेक्शन लगवाना चाहते हैं आपको किसी अच्छे और विश्वसनीय डॉक्टर से ही लगवाना चाहिए। यह इंजेक्शन सीधा खून की नली में विटामिन सी के साथ लगाया जाए तो यह ज्यादा फायदा करता है। इंजेक्शन काफी महंगा होता है और इसका असर कम से कम 15 या 20 इंजेक्शन लगाने के बाद ही दिखता है।

ग्लूटाथिओन के साइड इफेक्ट

अधिक मात्रा में ग्लूटाथिओन के सेवन से पेट की समस्याए हो सकती है जैसे पेट दर्द, बदहजमी, दस्त आदि इसके अलावा इसके अन्य कोई विशेष साइड इफेक्ट नहीं होते | ग्लूटाथिओन के नुक्सान और साइड इफेक्ट से बचने के लिए इसकी गोली कैप्सूल के साथ हमेशा विटामिन सी जरुर लें |

एक बात का ख्याल रखें की जब आप ग्लूटाथिओन के कैप्सूल, गोली, इंजेक्शन साबुन या क्रीम के द्वारा बंद कर देंगे तो कुछ ही महीनों के बाद आपकी स्किन का कलर वापस आपके पुराने रंग में आ सकता है यानी किसी भी रुप में ग्लूटाथिओन से आप स्थाई तौर पर गोरे नहीं बन सकते हैं। जब तक इसे लेते रहेंगे तब तक आपका रंग साफ रहेगा। जब लेना बंद करेंगे तो धीरे-धीरे आपका प्राकृतिक रंग वापस आ जाएगा।

इसी विषय से जुड़े अन्य आर्टिकल

New-Feed

Leave a Comment