जैसा की हम अपने पिछले आर्टिकल में बता चुके हैं की एक डायबिटीज के रोगी के लिए उचित खान-पान दवा जितना ही महत्त्व रखता है या शायद दवा भी ज्यादा | और कैलोरी की जरुरत सब लोगो की अलग-अलग होती है जो उनकी उम्र, वजन, शारीरिक मेहनत पर निर्भर करती है इसलिए डाइट चार्ट को बनाने से पहले इन सब बातों को ध्यान में रखा जाता है |
डायबिटीज के रोगियों के लिए डाइट चार्ट कैलोरी की जरुरत के हिसाब से होना चाहिए जैसे –
- बहुत मेहनती व्यक्ति (किसान, मजदूर)= 2600 कैलोरी
- युवा जो व्यायाम भी करते हों = 2400 कैलोरी
- गर्भवती महिला = 2300 कैलोरी
- अधेड़ उम्र के मोटे व् सुस्त लोग =2000 कैलोरी
- मध्यम उम्र की घरेलू महिला = 1700 कैलोरी
- सामान्य सेहत के बुजुर्ग= 1500 कैलोरी
- मोटापे से पीड़ित बुजुर्ग = 1000-1200 कैलोरी
1200 कैलोरी तथा 1800 कैलोरी का डाइट चार्ट
आप चाहे तो इसे डाउनलोड भी कर सकते है यहाँ से –

दूसरा विकल्प
1200 कैलोरी डायबिटीज आहार चार्ट संक्षिप्त में
- सुबह | 1 कप पहले के दूध और 2 अंडे (यदि आप शाकाहारी है तो अंडे की जगह अंकुरित दाले +दूध लें )
- दोपहर | 1 कटोरी सब्जी, 1 कटोरी दाल, 2 चपाती, 1 कटोरी सलाद
- शाम | 1 कप चाय या कॉफी, 2 बिस्किट
- रात | 1 कटोरी सब्जी, 1 कटोरी दाल, 2 चपाती, 1 कटोरी सलाद
1800 कैलोरी डायबिटीज आहार चार्ट संक्षिप्त में
- सुबह | 1 कप पहले के दूध और 2 अंडे, 2 चपाती, 1 कटोरी सब्जी, 1 कटोरी दाल, 1 कटोरी सलाद
- दोपहर | 1 कप चाय या कॉफी, 2 बिस्किट, 1 कटोरी सब्जी, 1 कटोरी दाल, 2 चपाती, 1 कटोरी सलाद
- शाम | 1 कप चाय या कॉफी, 2 बिस्किट, 1 कटोरी सब्जी, 1 कटोरी दाल, 2 चपाती, 1 कटोरी सलाद
- रात | 1 कटोरी सब्जी, 1 कटोरी दाल, 2 चपाती, 1 कटोरी सलाद
प्राकृतिक रेशेदार चीजें हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी हैं इन्हें अपने डाइट चार्ट में जरुर शामिल करें इन्हें भोजन में लेने से डायबिटीज में विशेष लाभ होता है। कार्बोहाइड्रेट्स से ग्लूकोज़ के बनने और खून में जज्ब होने की रफ्तार धीमी हो जाती है, और भोजन के बाद ब्लड शुगर एकाएक नहीं बढ़ती। प्राकृतिक रेशे लेने के दूसरे भी कई लाभ हैं। आँतों में पहुँचने पर प्राकृतिक रेशे पानी जज्ब कर लेते हैं और फूल जाते हैं। इससे आदमी कब्ज से बचा रहता है। बड़ी आँत का कैंसर होने की आशंका भी कम हो जाती है। साधारण भारतीय भोजन में प्राकृतिक रेशेयुक्त चीजों काफी मात्रा में होती हैं। अनाज, दालें, पत्तेदार सब्जियाँ और फल इस दृष्टि से बहुत उपयोगी हैं। पर आधुनिक जंक फूड इसकी भरपाई नहीं कर पाता है |
आप इस डाइट चार्ट में कुछ चीजो में बदलाव करके आप इसे अपना सकते है इससे खाने में आपकी रुचि बनी रहेगी और आप अपने भोजन से अलगाव महसूस नहीं करेंगे | जैसे एक गेंहू की रोटी को आप बदल सकते हैं = आधा कप चावल से या डेढ़ स्लाइस ब्राउन ब्रेड से या एक सादा डोसा या एक कप दलिया या बाजरे की आधी रोटी या कुट्टू की एक छोटी रोटी, 25 ग्राम सेवई या एक कुलचे से |
ठीक ऐसे ही आप फलों में भी बदलाव कर सकते है यहाँ 1 फल का मतलब है “एक सेब” बाकि सभी फलो को वजन एक सेब जितना ही होना चाहिए |
यदि आप नॉन वेज खाना खाते हैं तो एक अंडे को आप बदल सकते है 100 ग्राम मछली से, 85 ग्राम चिकन से या 180 मिली दूध से | कोशिश करें की आप केवल मछली या अंडे का ही सेवन करें किसी अन्य मांस का सेवन ना करें |
अन्य सम्बंधित पोस्ट
- डायबिटीज डाइट चार्ट वेजीटेरियन-मधुमेह आहार तालिका
- मधुमेह रोगियों के लिए एलोवेरा से बने 18 नुस्खे
- डायबिटीज में क्या खाए और क्या नहीं-31 टिप्स-Diabetic Diet
- डाउनलोड डायबिटीज डाइट चार्ट PDF
- डायबिटीज कंट्रोल रखती हैं ये फल और सब्जियां
- शुगर कम करने के उपाय -Diabetes Control Tips
- डायबिटीज से जुड़े सवाल और उनके जवाब
—————————————————————————————————
TEXT FORMAT
डायबिटीज रोगी के लिए 1200 कैलोरी का डाइट चार्ट
“या” का अर्थ = जिन चीजो के पीछे “या” लगा है उनमे से अपनी पसंद के किसी एक व्यंजन का सेवन करें
फीकी चाय या कॉफ़ी या मेथी दाने का एक कप पानी या ग्रीन टी |
एक कप |
सुबह का नाश्ता
पोहा या |
एक प्लेट |
सब्जियों से बना हुआ सैंडविच या | खीरा, टमाटर और दो ब्राउन ब्रेड के स्लाइस |
भरी हुई मिस्सी रोटी या |
2 |
नमकीन दलिया / कॉर्न फ्लैक्स | तीन कडछी यानि (एक मध्यम आकार की कटोरी) |
बगैर मलाई का दूध | एक गिलास |
फल | 100 ग्राम |
अल्प आहार सुबह 11 बजे
पनीर या | 2 टुकड़े |
उबला अंडा | 1 |
फीकी चाय या जूस | 1 कप |
एक बजे दोपहर का भोजन यानि (लंच)
चपाती या | 2 |
चावल | 1 कप |
दाल /काले चने | 1 कटोरी |
सूखी सब्जी | 1 कटोरी |
दही | 1 कटोरी |
हरी सब्जी और सलाद | आधी प्लेट |
अल्पाहार शाम 4 बजे
फलों का जूस /या फल | एक छोटा गिलास |
रात का खाना (डिनर) 8 और 9 बजे के बीच
तीन-चार सब्जियों से बना सूप | 1 कटोरा |
चपाती | 2 |
दाल | 1 छोटी कटोरी |
सूखी सब्जी मटर /पालक या अन्य सब्जी | 1 छोटी कटोरी |
सलाद | आधी प्लेट |
डायबिटीज रोगी के लिए 1800 कैलोरी का डाइट चार्ट
सुबह 6 बजे
चाय या कॉफ़ी या | 1 कप |
एक कप दूध के साथ नमकीन बिस्कुट | 3-4 |
सुबह का नाश्ता 8 बजे
चाय या सूप | 1 कप |
पनीर या उबला हुआ अंडा | पनीर 2 टुकड़े (30 ग्राम ) / अंडा 1 |
सब्जियों का सैंडविच या भरवां चपाती या | खीरा, टमाटर + दो ब्रेड स्लाइस |
नमकीन दलिया या कॉर्न फ्लेक्स | 3 कडछी |
फल | 100 ग्राम |
अल्पाहार सुबह 11 बजे
नींबू पानी | एक गिलास |
दोपहर का भोजन 1 बजे (लंच )
चपाती या चावल | चपाती =3 / चावल = डेढ़ कप |
साबुत दाल या काले चने | 1 कटोरी |
सूखी सब्जी | 1 कटोरी |
दही | 100 ग्राम |
हरी सब्जी और सलाद | 1 प्लेट |
अल्पाहार शाम 4 बजे
चाय या कॉफ़ी | 1 कप लगभग 40 मिली दूध से बनी हुई |
ग्रिल सैंडविच जिसमे आप 10 ग्राम अंकुरित मूंग दाल डाल सकते हैं और पुदीने की चटनी के साथ खा सकते है | | 1 |
रात का खाना (डिनर ) 8 बजे
सब्जियों से बना सूप | 1 कटोरा |
मिस्सी रोटी | 3 |
दाल / सोयाबीन | 1 कटोरी |
सूखी सब्जी (मटर / पालक/मेथी या अन्य मौसमी सब्जी ) | 1 कटोरी |
खीरे का रायता | 1 कटोरी |
सलाद | आधी प्लेट |
फलों से बना कस्टर्ड | 150 मि.ली |
फल | 1 मध्यम आकार का |
रात को सोने से पहले
बिना मलाई वाला दूध | 1 गिलास |