आयुर्वेद के अनुसार लहसुन एक रसायन है। यह दिमाग व दिल के लिए एक अच्छा टॉनिक है। लहसुन शरीर को स्वस्थ भी रखता है। पुरुषों के लिए लहसुन के मुख्यतः तीन लाभ होते है एक तो यह प्रोस्टेट बढने की बीमारी से बचाता है, दूसरा यह खून के थक्के जमने को कम करता है जिससे हार्ट ब्लोकेज की बीमारी बनती है, तीसरा यह यौन क्षमता वर्धक है और चौथा हड्डियों तथा जोड़ों के रोगों से बचाव में लहसुन के विशेष लाभ होते हैं |
इन सबके अतिरिक्त लहसुन का लगातार सेवन करने से जवानी लंबे समय तक बनी रहती है। यह वीर्य को बढ़ाता है तथा आखों की रोशनी तेज करता है। लहसुन में पांच रस पाए जाते हैं। इन पांच रसों के कारण ही अगर इसे कच्चा भी खाया जाए तो शरीर के सामान्य रोगों को नष्ट कर देता है। लहसुन महत्पूर्ण शक्तिशाली प्राकृतिक एण्टीबायोटिक, एन्टी-फंगल, और एन्टी बैक्टीरियल है। लहसुन पुराने जमाने से घरेलु और औषधीय दोनों रूप में प्रयोग किया जा रहा है। घरेलु और औषधीय में लहसुन के कच्चे पत्तियाँ, तना और फूल सभी का सम्पूर्ण रूप से प्रयोग किया जाता। इसमें मौजूद सल्फर इसके तीखे स्वाद और गंध के लिए उत्तरदायी होते हैं। लहसुन में रासायनिक तौर पर गंधक की मात्रा अधिक होती है, इसके अलावा इसमें मौजूद प्रोटीन, एंजाइम तथा विटामिन B, सैपोनिन, फ्लेवोनॉयड आदि पदार्थ पाये जाते हैं। पिछले पोस्ट में हमने लहसुन के काफी सारे औषधीय गुणों के बारे में बताया था इस पोस्ट में हम पुरुषों के लिए लहसुन लाभ के बारे में बतायेंगे |
पुरुषों के लिए लहसुन के लाभ

- लहसुन यौन क्षमता को बढ़ाता है इसलिए प्राचीन काल से लहसुन का प्रयोग एक कामोत्तेजक हर्ब्स के रूप में भी इस्तमाल की जाती है, लहसुन में मौजूद रसायन यौन क्षमता तथा शक्ति को बढ़ाता है। रात को हमेसा सोते समय शहद और पिसा लहसुन को मिलकर खाने से सेक्जुअल स्टैमिना को बढ़ावा मिलता है।
- अमरीका के प्रसिद्ध सेक्सोलॉजिस्ट डा. राबिन्सन के अनुसार लहसुन नपुंसकता तथा अनेक यौन सम्बन्धी रोगों को दूर करता है। एक चम्मच शहद, आधा उबला हुआ अंडा तथा कुछ गाजर दिन में एक बार लगभग दो महीने खाने से कामशक्ति बढ़ती है।
- लहसुन में ऐलीसिन नाम का पदार्थ होता है जो पुरुषों के मेल हार्मोन यानी सेक्स हार्मोन के स्तर को ठीक रखता है। इससे पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन दूर होता है। वहीं लहसुन में सेलेनियम और भारी मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं जिससे स्पर्म क्वालिटी बढ़ती है। तथा पुरुष फर्टिलिटी रेट बढती है |
- कच्चा लहसुन भी पुरुष-रोगों में बहुत लाभकारी है। अच्छा रहेगा अगर सुबह खाली पेट लहसुन की तीन-चार कलियां छीलकर खाई जाएं या फिर भोजन के साथ तीन-चार कलियां खाई जाएं।
- प्रोस्टेट बढने की बीमारी जो पुरुषों को प्रभावित करती है लहसुन और प्याज के सेवन से इस बीमारी के जोखिम को कम करता है | एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग लगातार लहसुन का सेवन करते हैं, उन पुरुषों की तुलना में (benign prostatic hyperplasia) बीपीएच का 28% कम जोखिम होता है जिन्होंने लहसुन कभी नहीं खाया। प्याज का भी बीपीएच को रोकने में बड़ा प्रभाव होता है ।
- जोड़ो के दर्द की बीमारी महिलाओ के अपेक्षा पुरुषों को अधिक होती हैं इसलिए इस बीमारी से बचने के लिए पुरुषों को नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए |
- लहसुन दिल से सम्बंधित बीमारियों के बचाव में महत्तवपूर्ण योगदान है, यह खून के थक्कों को बनने से रोकता है तथा शरीर में बढ़ने वाले कोलेस्ट्रॉल को कम है साथ ही लहसुन रक्त को पतला रखने में मदद करता है जिससे धमनियों में रक्त के थक्के नहीं जमते।
- लहसुन के सेवन से पुरुषों में पेशाब के इन्फेक्शन से सम्बंधित बीमारी को रोकने में काफी मदद मिलती है।
- वृद्धावस्था के आरम्भ होते ही मनुष्य की शक्तियां कम होने लगती हैं। यदि लहसुन की कलियों को घी में तलकर नियमपूर्वक सेवन किया जाए तो मनुष्य की काम-शक्ति हमेशा स्थिर रहती है।
- जिस वस्तु में जितने अधिक रस होते हैं वह उतनी ही गुणकारी होती है। लहसुन के अतिरिक्त केवल आंवले के फल में ही पांच रस पाए जाते हैं। यह भी पढ़ें – लहसुन खाने के फायदे और 14 बेहतरीन औषधीय गुण
- लहसुन की तेज महक ही इसका सबसे बड़ा गुण है। इसकी गन्ध घातक कीटाणु को भी नष्ट कर देती है। इसलिए इसको लगभग सभी संक्रामक रोगों-कुष्ठ, पेट व वायु आदि सभी रोगों में औषधियों के रूप मे प्रयोग करते हैं। भुने लहसुन के सेवन से दांतों के दर्द में आराम मिलता है।
- संक्रामक रोग फैलने के दिनों में लहसुन को खाने में प्रयोग करने से संक्रामक रोग होने का डर कम रहता है। यदि संक्रामक रोग हो जाए तो उस रोग के कीटाणु अधिक जोर नहीं पकड़ते।
अन्य सम्बंधित पोस्ट
- गाजर के फायदे और 20 बेहतरीन औषधीय गुण
- पुरुषो को होने वाले रोगों का इलाज पतंजलि आयुर्वेद
- टीबी (क्षय रोग) में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए
- तुलसी के फायदे और 25 बेहतरीन औषधीय गुण
- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण, लक्षण और नियंत्रण के उपाय
- हृदय रोग में भोजन : कौन-कौन से फल और सब्जियां खाएं
- पेट में कृमि रोग में खानपान- Intestinal Worms Cleanse Diet
- प्रोस्टेट की बीमारी में क्या खाएं तथा क्या ना खाएं
Gums bleeding problems main kya kaccha lehsun le sakte hai. Is se problem aggravate to Nahi Hoga.
अमन जी लहसुन की तासीर गर्म होती है तथा यह खून को पतला करता है इसलिए खून बहने वाली किसी भी बीमारी इसका सेवन नहीं करना चाहिए | सब्जी में आप कम मात्रा में इसका सेवन कर सकते है |
Sir -mujhe thriod problam hai .or jents harmonal problam bhe hai sahe margdarshan karayen
क्रप्या ये दो आर्टिकल्स पढ़ें
http://healthbeautytips.co.in/thyroid-kya-nahi-khana-chahiye-kya-khaye/
http://healthbeautytips.co.in/yoga-for-thyroid-in-hindi/