आंखों के मेकअप की विधि- खूबसूरत आंखों के लिए

आंखों के मेकअप की चेहरे का सौंदर्य बढ़ाने में बहुत अहम् भूमिका होती है | अगर आपको इससे जुड़े विभिन्न प्रसाधनों के सही उपयोग की जानकारी है तो घर पर ही आप Eye makeup करके अपनी खूबसूरती में चार चाँद लगा सकती है| तो आइये देखते है |

आँखों का मेकअप करने की विधि /Eye Makeup Method & Tips 

Eye makeup tips /आंखों के मेकअप की विधि
Eye makeup tips
  • आंखों के मेकअप में अगर आंखों को नैचुरल लुक देना हो तो सबसे पहले नैचुरल शेड लगाएं, फिर एक शेड गहरा लगाएं। (नैचुरल से) फिर से एक शेड लगाएं तथा पुनः एक शेड (हल्का) लगाएं। सबसे आखिर में गहरा शेड लगाएं।
  • यदि आंखें छोटी और अंदर की तरफ धंसी हुई हों तो आंखों के मेकअप में हल्के व बीच के रंग के शेड का इस्तेमाल करें।
  • आंखों के मेकअप में सबसे पहले आंखें बंद करके eyeshadow लगाएं। यदि आप चाहती हैं कि eyeshadow लंबे समय तक टिका रहे तो पहले थोड़ा-सा पाउडर लगा लें।
  • यदि आपकी आंखें ज्यादा बड़ी हैं और आप उन्हें छोटा दिखाना चाहती हैं तो गहरे रंग का eyeshadow लगाएं।
  • eyeshadow हमेशा आँखों के कोने से, ऊपर से नीचे की ओर लगाएं।
  • यदि आप eyeshadow और भौंहों (Eyebrows) के बीच ‘ Highliner eyeshadow लगाएंगी तो आपकी आंखों की खूबसूरती बढ़ जाएगी।
  • आँखों के किनारे से लेकर बाहरी छोर तक “Eyeliner” यदि सधे हुए हाथों से लगाएं तो आपकी आंखों को नया लुक मिलेगा।
  • आंखों के मेकअप में अब बारी आती है पलकों की। यदि आपकी पलकें घनी नहीं हैं तो ‘आई कलर’ यानी नकली पलकें लगाकर उन्हें हल्के-से दबाकर, घनी पलकों में बदला जा सकता है।
  • पलकों पर मस्कारे का प्रयोग करने से पहले यह अवश्य ध्यान रखें कि मस्कारा जब तक बिल्कुल सूख न जाए तब तक दोनों पलकें कभी भी बंद न करें।
  • आंखों के मेकअप में मस्कारा हमेशा ऊपर की पलक पर लगाते समय उन्हें बाहर की ओर मोड़ते हुए लगाएं और निचली पलक पर लगाते समय उन्हें अंदर की ओर मोड़ते हुए लगाएं।
  • पलकों को यदि लंबा बनाना हो तो मस्कारा का प्रयोग दो बार करें तथा बीच में टिश्यू पेपर रखकर अतिरिक्त मस्कारा पोंछ लें।
  • यदि आप आंखे गोल दिखाना चाहती हैं तो आंखों के किनारे व बाहरी छोर को छोड़कर सिर्फ बीच के भाग पर ही पेंसिल से लाइन बनाएं।
  • दिन के समय eyeshadow सदैव हल्के रंग का ही लगाएं और रात में चटक रंग के शैडो का इस्तेमाल करें। बिना आँखों का मेकअप किए अगर आप घर से बाहर निकल रही हैं तो यह आधे- अधूरे मेकअप के साथ घर से बाहर निकलना होगा ।

आंखों के मेकअप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आई लाइनर को विभिन्न प्रकार की आंखों में किस तरह लगाया जाए उनके लिए निम्न टिप्स हैं| HOW TO: Apply Eyeliner in Eye Makeup

  • आंखों के मेकअप करते हुए दिन के समय हमेशा Pencil eyeliner का ही प्रयोग करें। liquid eyeliner के विपरीत इसे लगाना बहुत आसान है।
  • Pencil eyeliner लगाते समय अपनी आंखों को बंद करें और पलकों से सटाकर लाइनर लगाएं। स्मूद फिनिश के लिए दोबारा Pencil फेरें।
  • छोटी आंखों को बड़ा और उभरा हुआ बनाने के लिए आंखों के नीचे सफेद eyeliner से एक रेखा खींचें, इससे ऑंखें बड़ी दिखाई देती हैं।
  • गोल आंखों को लंबा और बादामी आकार देने के लिए आंखों के मेकअप में हमेशा ब्रॉन्ज और भूरे रंग के आई लाइनर और eyeshadow का प्रयोग करें।
  • गोल आंखों की ऊपरी लिड को कवर करने के लिए आंखों के मेकअप में सॉफ्ट कलर का प्रयोग करें। इसके बाद आई लिड के निचले भाग में eyeshadow लगाएं।
  • बिल्ली जैसी आंखों (cat eyes) के लिए काले आई लाइनर से ऊपरी eyelid की पलकों से सटाकर एक रेखा खींचें । यह रेखा अंदर से गहरी और बाहर से मोटी होनी चाहिए। इसके बाद हल्के eyeshadow से पूरी आई लिड को भर दें और अगर निचली आई लिड को हाईलाइट करना है तो इसे सफेद या किसी हल्के रंग के आई शैडो से उभारें। इस पर गहरा रंग लगाने से आपका लुक खराब हो सकता है।

जहाँ आँखों के मेकअप से सुंदरता में चार चाँद लग जाते है| वहीं आँखों के व्यायाम से आंखे नेचुरल तरीके से सुंदर तथा स्वस्थ बनती है | पढ़ें हमारा यह पोस्ट – आँखों के लिए बेहतरीन व्यायाम

अन्य सम्बंधित पोस्ट 

New-Feed

Leave a Comment