आँखों का मेकअप -Mascara लगाने की विधि

Mascara लगाने की विधि -> आंखों की खूबसूरती में पलकों का खास महत्व होता है। सुदंर और बड़ी पलके आंखों के सौन्दर्य में चार चाँद लगा देती है। मस्कारे के उपयोग से पलकों और भी मनमोहक बनाया जा सकता है, अगर आप इसको लगाने की कला में निपुण है तो| मस्कारे की मदद से आप आँखों को एकदम नया आकार और लुक दे सकती है । इसको सही मैथड से लगाने पर आंखें बड़ी सुंदर ,नशीली और आकर्षक दिखने लगने लगती है। इससे आपके चेहरे का निखार ओर भी ज्यादा उभर कर सामने आता है। मस्कारे की गुणवत्ता और इसको इस्तेमाल करते समय थोड़ी सी सावधानी जरूर बरतनी चाहिए वो भी हम आपको इस पोस्ट में बताएँगे।

तो आइये देखते है Mascara लगाने की विधि /How to use Mascara

  • Mascara लगाने से पहले आँखों पर से धूल ,मिट्टी या अन्य कॉस्मेटिक को साफ़ कर लेना चाहिए।
  • Mascara को सबसे पहले पलकों पर लगाएं और फिर इसे सूखने दें। आंखों के बाहरी किनारे पर ज्यादा Mascara लगाएं जिससे पलकें ज्यादा फैली हुई दिखें।
  • यदि आंखों पर eyeshadow ज्यादा लग गया हो तो आंखों की ऊपरी पलकों पर जड़ों से सिरे की ओर Mascara लगाना चाहिए, जिससे अतिरिक्त पाउडर के कण यदि पलकों पर छूट गए हों तो वे भी निकल जाएं। फिर नीचे वाली पलकों पर Mascara लगाएं।
  • यदि पलकों पर Mascara लगाना हो तो शुरुआत नीचे की पलकों से करें। बाद में ऊपरी पलकों पर Mascara लगाएं, वरना Mascara eyelid पर लग सकता है।
Mascara lagane ka tarika / Mascara लगाने की विधि
Mascara lagane ka tarika
  • दूसरों के द्वारा इस्तेमाल किया गया Mascara कभी प्रयोग में न लाएं, न ही अपना Mascara दूसरों को दें। तीन महीने बाद मस्कारे को प्रयोग में लाना बंद कर दें, क्योंकि कुछ महीने बाद ही इसमें बैक्टीरिया जन्म लेने लगते हैं, जो आंखों के लिए घातक सिद्ध हो सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए देखें हमारा यह पोस्ट – जानिए Cosmetics का गलत इस्तमाल क्यों है खतरनाक |
  • यदि Mascara गलत लग गया हो और उसे हटाना हो तो हाथों की उंगलियों से भूलकर भी न रगड़ें, बल्कि थोड़ा-सा फाउंडेशन लगाकर उसे ठीक करें।
  • Mascara लगाने के पहले पलकों को घुमाव दें। पलकों पर Translucent Powder लगाकर उस पर Mascara लगाने से साधारण Mascara भी अलग ही लुक देगा।
  • यदि Mascara लगाने से आपकी पलकें चिपक जाती हैं या उन पर कुछ Mascara इकट्ठा हो जाता है, तो Mascara लगाने से पहले ब्रश की एक टिश्यू पेपर पर हल्का-सा रोल कर लें। इससे अनावश्यक Mascara निकल जाएगा।
  • आँखों पर अधिक Mascara लगा हो तो उसे हटाने के लिए आँखों की दोनों पलकों के बीच टिश्यू पेपर रखें और दो-तीन बार पलकें झपकाएं। इससे अनावश्यक Mascara पेपर पर आ जाएगा।
  • यदि आपका Liquid Eye Liner खत्म हो गया है तो एक पतले ब्रश को मस्कारे में डालकर लाइनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अगर आप चश्मा पहनती है तो अगर नजदीक का चश्मा है तो आपको गहरे व उभरे रंग का eyeshadow व बहुत ज्यादा Mascara लगाना चाहिए जिससे आंखें उभरी हुई दिखें।
  • रंगीन Mascara भी पलकों को खूबसूरत बना देता है। शुरुआत में पहले दो कोट काला Mascara लगाएं, जब Mascara सूख जाए तब हल्का-सा रंगीन Mascara लगाएं। इसके लिए आप नीला, हरा या बैंगनी रंग का Mascara ऊपर वाली पलकों पर अंदर की तरफ से लगाएं। पहले Mascara सिर्फ काले रंग में आता था, लेकिन अब यह कई रंगों में मिलने लगा है। ब्राउन, नेवी, रॉयल ब्लू और परपल रंगों में भी मस्कारे मिलते हैं।
  • ज्यादा कलरफुल मस्कारे डिस्को एज का पुराना लुक देते हैं। अच्छा यही होगा कि मस्कारे का प्रयोग अपनी आखों के रंग के हिसाब से किया जाए। काली आंखों में काला Mascara लगाने से आंखों की सुंदरता और गहराई दोनों बढ़ती हैं। भूरा Mascara भूरी, हरी आंखों में चमक लाता है। चमकीला Mascara पलकों को अतिरिक्त चमक देता है।
  • Waterproof Mascara को लगाकर बारिश में भीगने का मजा लिया जा सकता है। कॉन्टेकट लैंस पहनने वालों के लिए अलग Mascara आता है।

Mascara लगाने और इसके इस्तमाल से जुड़े विशेष टिप्स /Mascara Precautions 

  • मस्कारे की ट्यूब को यदि ज्यादा दबाकर उपयोग किया जाए, तो ट्यूब में ज्यादा हवा चली जाती है, जिससे Mascara बहुत तेजी से सूखता है, इसलिए इसे हमेशा बंद और कम तापमान में रखना चाहिए।
  • Mascara लगाने से पहले आसपास की धूल अच्छी तरह साफ करें और मस्कारे को ब्रश में धीरे-से निकालें। कई बार Mascara ट्यूब के आसपास छूट जाता है, कई बार यह अधिक निकल आता है, ऐसे में उसे टिश्यू पेपर से साफ करें, फिर ब्रश का प्रयोग करें।
  • Waterproof Mascara ज्यादा समय तक टिकता है, इसलिए उसी का प्रयोग करें। पलकों को कोट करते समय हाथ धीरे-धीरे लेकिन एक जैसा चलाएं, क्योंकि हल्के कोट लगाना ज्यादा अच्छा होता है। काले की जगह नेवी Mascara लगाएं, क्योंकि यह काले की तुलना में ज्यादा सॉफ्ट लुक देता है।

आई शैडो लगाने का तरीका / How to Apply Eye Shadow

  • eyeshadow का आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान होता है। Soft Smokey Grey आपकी आंखों को एकदम ग्लैमरस लुक देंगे।
  • छोटे फ्लैट ब्रश पर eyeshadow लगाएं और आंखों पर अंदरूनी कोने से बाहरी कोने तक लगाएं। उंगली या Cosmetic sponge से शैडो को बैलेंस कर लें। थोड़ा-सा और शैडो लगाकर खूबसूरती से ब्लेंड (मिक्स) कर लें, आखिर में Eyebrow बोन को हाइलाइट कर लें।

हर्बल काजल बनाने की विधि / Homemade Black herbal Kajal Preparation Process

  • हर्बल काजल रोज ताजा बनाकर लगाया जा सकता है। एक लंबी सुई से एक बादाम की गिरी को फंसा लें। गिरी की नोक नीचे की तरफ होनी चाहिए। अब सुई को पीछे से पकड़कर गिरी की नोक को जला लें और उसकी लौ पर चांदी का या कोई भी साफ चम्मच रख दें। काजल तैयार हो जाएगा।

अन्य सम्बंधित पोस्ट 

 

 

 

 

New-Feed

Leave a Comment