आईब्रो को घना बनाने के उपाय-Eyebrow Growth Tips

आंखों के लिए कहा गया है कि वे कुछ नहीं छुपा पातीं, वहीं आईब्रो भी हमारी भाव-भंगिमा को दर्शाती हैं। आईब्रो या भौंह सौंदर्य व व्यक्तित्व की परिचायक होती हैं। बेतरतीब ढंग से फैले हुए आईब्रो के बाल चेहरे के आकर्षण को खत्म कर देते हैं। आईब्रो को घना बनाकर और इनको सही आकार देकर चेहरे के आकर्षण को बढ़ाया जा सकता है। सौंदर्य की प्रतीक आखों के आकर्षण में सुन्दर तराशी हुई भौंहों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। आंखों को सुंदर बनाने के लिए आईब्रो भी अच्छी तरह से तराशी हुई होनी चाहिए। भौंहों के आकार भी फैशन के हिसाब से बदल लिए जाते हैं। सत्तर के दशक में बेहद पतली आईब्रो देखने में आती थीं। आजकल मोटी आईब्रो अधिक पोपुलर हैं। भौंहों का आकार चेहरे की बनावट पर निर्भर करता है। भौंहों की लंबाई हमेशा आँखों से लंबी होनी चाहिए।

इस पोस्ट में हम ,आईब्रो को घना बनाने के घरेलू नुस्खे , सुंदर आईब्रो बनाने के तरीके , आईब्रो बनवाते समय किन -किन बातों का ध्यान रखें और अंत में चेहरे की बनावट के अनुसार आईब्रो का चुनाव कैसे करें यह बताया गया है |

आईब्रो को घना बनाने के लिए उपाय Eyebrow Growth Tips

  • आईब्रो को घना बनाने के लिए रुई के फाहे को गुनगुने पानी में भिगोकर भौंहों पर लगाएं। इसके बाद हलके हाथों से भौंहों पर मालिश करें। 10 मिनट तक ऐसा करें। इससे भौंहों की त्वचा पर तेजी से रक्त संचार होता है और आईब्रो घनी व सुंदर होती हैं।
  • आईब्रो को घना बनाने के लिए इनपर नियमित रूप से जैतून का तेल मलें। जैतून के तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व उन्हें पोषण देकर काला और घना बनाते हैं।
  • आईब्रो को घना बनाने के लिए इनपर बादाम का तेल से मालिश करें इससे आईब्रो सुंदर, काली व घनी बनती हैं।
  • आईब्रो को घना बनाने के लिए दो बूंद बादाम रोगन में दो बूंद शहद मिलाकर भौंहों पर नियमित रूप से लगाएं। बादाम रोगन व शहद भौंहों की जड़ों को अच्छा पोषण देकर भौंहों को सुंदर, काली व घनी बनाते हैं।
  • भौं विकास के लिए सप्ताह में दो बार भौंहों पर अंडे की जर्दी (अंडे का पीला भाग) लगाये। अंडे की जर्दी में पाया जाने वाला सेलेनियम भौंहों को पोषण देकर आईब्रो को घना बनाता है। यह प्रयोग कम से कम एक माह तक करें। आपको लाभ दिखाई देगा।
  • आईब्रो को घना बनाने के लिए रात को सोने से पहले एलोवेरा की जेल से इनपर मसाज करें|
  • Eyebrow Hair Growth By Vaseline -Vaseline जैली लगाने से भी आईब्रो को घना बनाने में मदद मिलती है इसको भी आप बादाम के तेल की तरह लगा सकते है |
  • रूई की सहायता से आईब्रो पर कच्चा दूध लगायें |
  • यदि भौंहों के बाल छितरे-से हों तो आईब्रो पैंसिल की मदद से आईब्रो को घना दिखाया जा सकता है।
  • आधे कप नारियल तेल में दो चम्मच निम्बू के छिल्को का पेस्ट मिलाकर छह घंटो तक किसी ठंडी जगह पर रख दें , आईब्रो को घना बनाने के लिए इस पेस्ट को रात भर के लिए अपनी आईब्रो पर लगाकर रखें |
  • भौंहों का रंग गहरा न होने पर काजल लगाकर पोंछ दें। इस से भी आईब्रो को घना दिखाया जा सकता है।
  • आईब्रो को घना करने के लिए रात को सोने से पूर्व जैतून का तेल लगाएं। नियमित देखभाल से आईब्रो घनी, काली व सुंदर दिखाई देती हैं।

सुंदर आईब्रो बनाने का तरीका

  • यदि आपकी आईब्रो पतली हैं तो उन पर ब्राउन कलर की आईब्रो पेंसिल फेरें।
  • यदि आपकी आईब्रो घनी हों तो स्ट्रॉक देते हुए उन्हें पेंसिल से भरें।
  • पलकों पर आई-शैडो का प्रयोग करने से आईब्रो और अधिक आकर्षक लगती हैं।
  • प्लकिग से भौंहों के बाल उखाड़ने के पश्चात उस स्थान पर अच्छी किस्म की एन्टीसेप्टिक क्रीम अवश्य लगा लें।
  • आईब्रो भी ब्रश से संभालनी चाहिए।

आईब्रो बनवाते समय इन बातों का ध्यान रखें

आईब्रो को घना बनाने के उपाय-Eyebrow Growth Tips
Eyebrow Growth Tips
  • यदि आपकी आईब्रो प्राकृतिक रूप से सुंदर व धनुषाकार हैं, तो उनसे छेड़छाड़ न करें। भौंहों को सही आकार देने के लिए, Threading तथा ट्विजर दो विधियां होती हैं | Threading विधि में भौंहों की आकार देकर धागे की सहायता से अनावश्यक बालों को खींचकर निकाला जाता है। जानिए Cosmetics का गलत इस्तमाल क्यों है खतरनाक |
  • दूसरी विधि, ट्वीजर में चिमटी की सहायता से बालों को खींचकर निकाला जाता है और भौंहों को आकार दिया जाता है। भौंहों को आकार देने से पहले, भौंहों को गुनगुने पानी से धो लें। फिर रोएंदार तौलिए से सुखा लें। इससे त्वचा कोमल हो जाएगी और बाल उखाड़ने (निकालने) पर तकलीफ भी कम होगी।
  • भौंहों के बाल उखाड़ने के बाद उस स्थान पर बर्फ के टुकड़े रगड़ने से दर्द कम होगा और सूजन भी नहीं आएगी। भौंहों के पूरे बाल उखाड़कर नकली आईब्रो न बनाएं। यह देखने में काफी भद्दी लगती हैं। हाथों को गोरा करने के 20 घरेलू उपाय
  • यदि आपकी दोनों आखों के बीच का फासला अधिक है तो आईब्रो कुछ पास रखे। इसी तरह आंखें पास-पास हों तो भौंहों का अंतर बढ़ा दें।
  • आपकी आईब्रो ठीक वहीं से शुरू होनी चाहिए, जहां से आपकी आंखें, और आकार देते हुए धीरे-धीरे पतला करते हुए आंख की बाहरी कोट से जरा-सा आगे तक ले जाएं। दोनों भौंहों के बीच कम से कम दो ऊँगली जितनी जगह अवश्य छोड़े।

चेहरे की बनावट के अनुसार आईब्रो का चुनाव करें

  • गोल चेहरा : गोल चेहरे पर पर्वताकार आईब्रो बनाएं। गोलाकार आईब्रो चेहरे को और भी गोल बनाती हैं।
  • लंबा चेहरा : ऐसे चेहरे पर गोल आईब्रो बनाएं। इससे चेहरा भी थोड़ा और गोल लगता है।
  • बड़ा, चौकोर चेहरा : ऐसे चेहरे पर भौंहों को गोलाई दें व भौंहों का आखिरी सिरा मोड़ कनपटी की ओर झुकाए रखें। इससे चेहरे की चौड़ाई भी कम दिखेगी। सीधी आईब्रो कभी न बनाएं।
  • पतला चेहरा : पतले चेहरे पर घनी व कमान के आकार वाली घनी आईब्रो बनाएं। ये आईब्रो लंबी, पतली बिलकुल न हों।
  • अंडाकार चेहरा : अंडाकार चेहरे पर आईब्रो गोल न बनाकर थोड़ी सीधी रखें। यदि ये घनी व गहरी होंगी तो अच्छी लगेगी ।
  • तिकोना चेहरा : ऐसे चेहरे पर घनी व सीधी आईब्रो जंचती हैं।

अन्य सम्बंधित पोस्ट 

New-Feed

Leave a Comment